भाजपा को तगड़ा झटका…250 से अधिक कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का दामन….

सामना:- जशपुर:- इस साल के अंत में छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने को है। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां अपने अपने उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारने की तैयारी में है।जहां एक ओर भाजपा अपनी पार्टी मजबूत करने की तैयारी में है, तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के लिए ये चुनाव बड़ा चुनौतीपूर्ण है।इसी बीच जशपुर में भाजपा को तगड़ा झटका लगा है। एक साथ 250 से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हो गए।सभी कार्यकर्ताओं को विधायक विनय भगत ने मिठाई खिलाकर स्वागत किया।
जशपुर विधायक विनय भगत के कार्यों से प्रभावित हो 250 से भी ज्यादा भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है।कांग्रेस प्रवेश करने वाले में अधिकांश लोग काफ़ी समय से भाजपा में थे जो कांग्रेस के विकास कार्यों से प्रेरित हुए और भाजपा का दामन छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया हैं।भाजपा के गढ़ जशपुर में कांग्रेस में सेंधमारी अभियान निरंतर जारी है,जशपुर ग्रामीण क्षेत्र और मनोरा विकासखंड से 200 से भी ज्यादा भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रवेश किया है।
इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता कार्यक्रम में मौजूद रहे।
