March 24, 2026

बैडमिंटन प्रशिक्षक चयन के लिए इंटरव्यू 18 अगस्त को…

IMG_20230810_190504.jpg
Share

सामना:- रायगढ़:- भारतीय खेल प्राधिकरण भोपाल म.प्र.द्वारा जिला रायगढ़ में बैडमिंटन खेल के लिए खेलो इण्डिया लघु केन्द्र की स्वीकृति प्रदाय किया गया है। इस खेलों इण्डिया लघु केन्द्र बैडमिंटन हेतु प्रशिक्षक की आवश्यकता है। प्रशिक्षक की नियुक्ति हेतु 18 अगस्त 2023 को दोपहर 12 से अपरान्ह 3 बजे तक साक्षात्कार आयोजित की जाएगी। पूर्व में इसके लिए साक्षात्कार 4 अगस्त को आयोजित थी। जिसे अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया गया। इच्छुक अभ्यर्थी अब 18 अगस्त 2023 दोपहर 12 से अपरान्ह 3 बजे तक अपने शैक्षणिक योग्यता संबंधी दस्तावेज एवं बैडमिंटन खेल से संबंधित समस्त उपलब्धि प्रमाण-पत्र सहित खेल एवं युवा कल्याण विभाग, रायगढ़ में उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में भाग ले सकते है। आवश्यकतानुसार बैडमिंटन खेल के कौशल परीक्षण, अभ्यर्थी द्वारा प्रस्तुत करना होगा। इस संबंध में किसी प्रकार की अन्य जानकारी कार्यालय खेल एवं युवा कल्याण, जिला-रायगढ़ में संपर्क कर सकते है।