March 24, 2026

दर्दनाक हादसा:- समरसता एक्सप्रेस से पैर फिसला….बुजुर्ग ने गंवाए अपने हाथ पैर… प्लेटफार्म में मचा हड़कंप…वॉच वीडियो

IMG_20230819_151827.jpg
Share

सामना:- शनिवार की दोपहर चलती ट्रेन से पैर फिसलने पर बुजुर्ग यात्री ट्रेन की जद में आकर बुरी तरह घायल हो गया।हादसे में बुजुर्ग ने अपने हाथ और पांव गंवा दिए।यह हादसा बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर हुआ।इधर प्लेटफार्म नंबर 4 में समरसता एक्सप्रेस से एक अज्ञात व्यक्ति की कटने की खबर से रेलवे अधिकारियों सहित रेलवे स्टेशन में हड़कंप मच गया।कुछ देर तक रेलवे के अफसर यह सोचकर बेफिक्र थे कि ट्रेन से कटने की वजह से अज्ञात वृद्ध की मौत हो गई है।हालांकि उन्हें जैसे ही इसकी जानकारी लगी कि ट्रेन से कटने वाला बुजुर्ग अभी जिंदा है…तत्काल स्टेशन मास्टर डॉक्टर व स्वीपर के साथ घटनास्थल पहुंचे ।जहां आरपीएफ,आरपीएसएफ,स्टेशन मास्टर और स्वीपर ने मानवता का परिचय देते हुए पटरी पर क्षत विक्षत हालत में पड़े बुजुर्ग को स्ट्रेचर के सहारे प्लेटफार्म के चबूतरे पर लाए।इसके बाद मौके से डॉक्टर ने बुजुर्ग का प्राथमिक उपचार कर उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे अस्पताल भेज दिया।यह हादसा शनिवार की दोपहर तकरीबन 2 बजे हादसा प्लेटफार्म नम्बर 4 में घटित हुआ।पटरी पर पड़े घायल बुजुर्ग को देखकर हर यात्री चौक गए सभी इस घटना का वीडियो भी बनाते देखे गए।यह हादसा कैसे हुआ कैसे बुजुर्ग पटरी के नीचे आकर ट्रेन के चपेट में कैसे आया यह जांच का विषय है।इसकी जांच पड़ताल की जा रही है।हादसे में बुजुर्ग ने अपना एक पांव व एक हाथ गंवा दियावहीं प्रथम दृष्टया बुजुर्ग के पहनावे से यही पता चला कि बुजुर्ग पश्चिम बंगाल तरफ का रहने वाला है।फिलहाल पहचान के लिए आरपीएफ को बुजुर्ग के पास से किसी तरह के कोई दस्तावेज नहीं मिले हैं।इसलिए आरपीएफ,,जीआरपी के द्वारा बुजुर्ग के परिजनों की पाटासाजी की जा रही है।