May 14, 2026

हैट्रिक बनाने कांग्रेस विधायक लालजीत ने फिर ठोकी ताल…
बीजेपी के हरिशचंद्र से भिडऩे को तैयार लालजीत…तीसरी बार पेश की दावेदारी

IMG-20230819-WA0621.jpg
Share

सामना:- धरमजयगढ़:- विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और सियासी सरगर्मियां तेजी से बढ़ने लगी हैं।वैसे तो छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की ओर से उम्मीदवारों की सूची अभी जारी नहीं की गई है लेकिन अपने अपने क्षेत्रों में दावेदारी का सिलसिला शुरू हो चुका है।एक तरफ रायगढ़ सीट से डॉक्टर राजू अग्रवाल,कांग्रेसी नेता शंकरलाल अग्रवाल और युवा नेता विभाष सिंह ने उम्मीदवारी के लिए अपना दावा ठोक दिया है तो वहीं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 19 अंतर्गत धरमजयगढ़ सीट से कांग्रेसी विधायक लालजीत राठिया ने तीसरी बार विधायक बनने की चाह लिए आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपनी दावेदारी पेश कर दी है।वहीं इस बार भाजपा ने हरीश चंद्र राठिया को मैदान में उतारा है।धरमजयगढ़ विधानसभा सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है।यहां की राजनीति राठिया परिवारों को इर्द-गिर्द ही घूमती रही है। विधायक लालजीत सिंह के पिता चनेशराम राठिया 6 बार चुनाव जीता जिसके बाद 2003 में उनके विजय रथ को रोकते हुए भाजपा के ओपी राठिया ने दो बार जीत हासिल की।2013 से वापस इस सीट पर कांग्रेस का कब्जा हुआ और लालजीत सिंह राठिया ने बीजेपी के प्रत्याशी ओमप्रकाश राठिया को 19,988 वोट से हराया।वहीं 2018 के विधानसभा चुनाव में अपने निकटम प्रतिद्वंदी एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी लीनव बिरजु राठिया को 40335 वोटों से हराकर जीत हासिल की थी

कौन हैं लालजीत सिंह राठिया:- धर्मजयगढ़ विधान सभा से विधायक लालजीत सिंह राठिया रायगढ़ के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री चनेश राम राठिया के बेटे हैं।उनके द्वारा भूपेश बघेल के मुख्यमंत्री बनने पर किया गया लुंगी डांस लोगों में खूब चर्चित हुआ।लालजीत सिंह राठिया 2013 से लेकर अब तक धरमजयगढ़ के विधायक हैं।

Letest Posts