March 24, 2026

नशीली दवा कारोबार में संलिप्त बंसल मेडिकल संचालक की दूसरी बार भी जमानत अर्जी खारिज…

IMG-20230803-WA0177.jpg
Share


सामना:- रायगढ़:- घरघोड़ा क्षेत्र में नशीली दवा के कारोबार में संलिप्त पत्थलगांव के बंसल मेडिकल के संचालक अंकित बंसल की दूसरी बार की अग्रिम जमानत अर्जी को विशेष न्यायाधीश, एन.डी.पी.एस. रायगढ़ कमलेश जगदल्ला ने खारिज कर दिया है।विगत दिनों घरघोड़ा पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली दवा के अवैध कारोबार में संलिप्तता की बारिकी से जांच कर केस दर्जकर मामले की विवेचना की और चार्जशीट कोर्ट में पेश किया। इस मामले में अंकित बंसल की जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के दौरान सरकार की तरफ से पैरवी करते हुए ए.एन. नंदे अपर लोक अभियोजक ने जमानत का विरोध किया। कोर्ट ने परिस्थितियों एवं तथ्यों का सम्यक परिशीलन किया और जमानत प्रार्थना पत्र को आधारहीन पाते हुए अभियुक्त की दूसरी बार की भी जमानत खारिज कर दी। गौरतलब हो की घरघोड़ा थाना के अपराध क्रमांक-300/2023 अंतर्गत धारा 22(क)/21 एन.डी.पी.एस. एक्ट के आरोपी विकास महंत के कब्जे से प्रतिबंधित नशीली दवाई जप्त उपरान्त आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया । प्रकरण के आरोपी विकास महंत के द्वारा उक्त प्रतिबंधित नशली दवाईयों को पत्थलगांव स्थित बंसल मेडिकल स्टोर से खरीदना बताया गया था जिसके बाद से ही बंसल मेडिकल का संचालक अंकित बंसल इस मामले में फरार चल रहा परन्तु रायगढ़ जिले की पुलिस ने नशीली दवाओं के कारोबार पर सम्पूर्ण बंदी लगाने इस मामले में आखिरकार केस दर्जकर मामले की विवेचना की और चार्जशीट कोर्ट में पेश किया। प्रथम जमानत आवेदन पत्र को प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश रायगढ़ ने निरस्त कर दिया था जिसके बाद बदली हुई परिस्थिति में फिर से द्वितीय जमानत आवेदन पत्र प्रस्तुत किया गया उसे भी न्यायाधीश रायगढ़ ने निरस्त कर दिया है,इस मामले में सबसे बड़ी बात यह है की पत्थलगांव समेत कांसाबेल लैलूंगा और कोतबा क्षेत्र में इन दिनों धडल्ले से युवा वर्ग नशीली दवाओ के गिरफ्त में आकर अपराध घटित करते देखे जा रहे है लेकिन जशपुर जिले में खासकर पत्थलगांव जहा इस नशीली दवा के बड़े तस्कर की दवा दुकान संचालित होते रही और पुलिस को इसकी कानो कान खबर तक नहीं लगी। फिलहाल रायगढ़ पुलिस की कार्यवाही के बाद जशपुर जिले की पुलिस नशीली दवाओं की बिक्री को प्रतिबंध करने कोई कार्यवाही करती है और रायगढ़ जिले की पुलिस को सहयोग करेगी या फिर अपराधी को खुले घुमने की छूट देगी यह देखना होगा।