May 14, 2026

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले दो बड़े कांग्रेसी नेता बीजेपी में हुए शामिल….

n530454616169269950945359b59af40dc7f9c6a7600158bba78e8237abd0ce80dbd3b9ed5efc1e58df9f14.jpg
Share

सामना :- रायपुर:- चुनाव आते ही छत्तीसगढ़ की राजनीति में लगातार बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। कई दिग्गज नेता दलबदल कर रहे है तो वहीं कई अधिकारी राजनीति में प्रवेश कर रहे है।छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।प्रदेश की राजनीति और सतनामी समाज के बड़े चेहरे गुरू बालदास साहेब और खुशवंत साहेब ने कांग्रेस छोड़ बीजेपी ज्वाइन कर लिया है।राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री और बीजेपी के सीनियर नेता रमन सिंह , पार्टी प्रभारी और प्रदेश अध्यत्र अरुण साव की मौजूदगी में बीजेपी का दामन थाम लिया। जानकारों के मुताबिक गुरू बालदास और खुशवंत साहेब की सतनामी समाज के लोगों में अच्छी पकड़ मानी जाती है।बादलादस साहेब ने की बीजेपी में दोबारा वापसी की है।2013 में छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में उन्होंने बीजेपी के जमकर काम किया था। हालांकि 2018 विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने बीजेपी छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हो गये थे।विधानसभा चुनाव में महज तीन महीने से कम समय बाकी है, ऐसे में दो बड़े नेताओं के कांग्रेस छोड़ने से पार्टी को बड़ा झटका लगा है।

वहीं मीडिया से चर्चा करते हुए गुरु बालदास ने कहा कि कांग्रेस में सामाजिक तौर पर उनकी बहुत उपेक्षा हुई हैं। उनके साथ भेदभाव किया गया। वहीं समाज के उत्थान के लिए कुछ भी नहीं किया गया । उन्होंने कहा कि भाजपा में सम्मान मिला तो इधर आ गए। इस दौरान उन्होंने बताया कि उनके बेटे गुरु खुशवंत साहेब ने आरंग विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट के लिए दावेदारी की है।बता दें कि गुरु घासीदास के वंशज धर्मगुरु बालदास अभा सतनाम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और भंडारपुरी पीठ सहित कई धर्मस्थलों के प्रमुख है। उनका सतनामी समाज में खासा प्रभाव है। माना जा रहा है कि गुरु बालदास के इस कदम से कांग्रेस पार्टी को नुकसान हो सकता है।

Letest Posts