May 14, 2026

इसरो के वैज्ञानिकों ने चांद पर पहुंचाया हिंदुस्तान :-ओपी…वैज्ञानिकों के आंसुओ से रची खुशियों की गाथा

IMG-20230817-WA0449.jpg
Share

सामना:- रायगढ़ :- चंद्रमा में चंद्रयान उतरने के पल को भारत के लिए ऐतिहासिक पल बताते हुए प्रदेश भाजपा महामंत्री ओपी चौधरी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा इसरो के वैज्ञानिकों ने स्वर्गीय अटल बिहारी जी कविता हार नही मानूंगा को सही मायने में सार्थक कर दिखाया । चंद्र यान -2 के असफल होने के बाद इसरो के वैज्ञानिकों ने प्रयास नही छोड़ा। चार सालो तक दिन रात की मेहनत आज सही मायने में सार्थक हो गई। हिंदुस्तान के लिए एतिहासिक क्षण बताते हुए भाजपा नेता ने कहा वैज्ञानिकों के आंसुओ ने आज खुशियों की नई गाथा रची है। चांद पर सफलता पूर्वक पहुंचने वाला भारत चौथा देश है। इस सफलता की खुशी हर छत्तीसगढ़ वासी महसूस कर रहा है। इस परीक्षण की सफलता ने साबित कर दिया कि मुश्किलों के महासागर को पार कर दिखाया। यह परीक्षण बहुत कम बजट में किया गया । अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत की धाक बढ़ेगी। इस सफलता की अभूतपूर्व ऐतिहासिक बताते हुए ओपी ने कहा देश के लिए नई ऊर्जा नए उत्साह का लम्हा है। इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए कहा ये भारत के आत्मनिर्भरता का प्रमाण है । 1969 की स्थापना के बाद इसरो द्वारा किए गए तमाम परीक्षणों में मोदी सरकार के 9 सालो में 42 मिशन हुए जो की स्थापना से लेकर सबसे अधिक है। 30 जुलाई 2023 तक, कुल 90 लॉन्च हुए हैं, जिनमें 75 सफल लॉन्च, 5 आंशिक सफलताएं शामिल है

Letest Posts