June 4, 2025

अल्पसंख्यक उपाध्यक्ष द्वारा निगम मंडल में नियुक्त अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं सदस्यों को किया गया सम्मानित…संगठन में सक्रियता लाने प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम औऱ खनिज निगम अध्यक्ष ने ताजीम को संगठन में सक्रियता के लिए सराहा…

IMG-20210722-WA0176.jpg
Share

रायगढ़ प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के उपाध्यक्ष शेख ताजीम ने राजीव भवन रायपुर में प्रदेश कॉंग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम से सौजन्य मुलाकात की, वही ताजीम ने  खनिज निगम के अध्यक्ष केबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त गिरीश देवांगन एवं भवन सन्नि र्माण अध्यक्ष कर्मकार मंडल शुशील सन्नी अग्रवाल ,रायपुर विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष शिव सिंह ठाकुर ,छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल सदस्य अजय साहू , श्रम कल्याण मंडल सदस्य शारिक रईस खान को साल एवं पुष्प गुच्छ से इस्तेकबाल कर मुबारकबाद दी
बीते दिनों मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने निगम मंडलों की लिस्ट जारी की जिसमे नियुक्त पदाधिकारीयो के नाम देखकर सभी ने मुख्यमंत्री को साधुवाद दिया क्योंकि इस नियुक्ति में सक्रिय और वास्तविक लोगो को शामिल किया गया है,उसी तारतम्य में आज रायगढ़ 
प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के उपाध्यक्ष शेख ताजीम ने नियुक्त पदाधिकारीयो को रायपुर राजीव भवन जाकर बधाई देते हुए पुष्पगुच्छ शॉल श्रीफल से सम्मानित किया और उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी वही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम एवं खनिज निगम अध्यक्ष गिरीश देवांगन ने संगठन में सक्रियता के लिये ताजीम की सराहना की।
वहाँ से मुलाकात करने के बाद ताजीम ने मदरसा बोर्ड एवम वक्फ बोर्ड कार्यालय जाकर सम्बंधित अधिकारियो से मुलाकात कर चर्चा की जिसमे मुस्लिम समुदाय के बच्चों को उर्दू भाषाओं हेतु प्रेरित करने योजना बनाने चर्चा हुई।