June 20, 2025

धारदार हथियार से पार्किंग कर्मचारी की हत्या….पुरानी रंजिश हो सकती है हत्या की वजह…

IMG_20230824_122911.jpg
Share

सामना:- अरपा पार सरकंडा क्षेत्र में एक 23 वर्षीय युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।जानकारी के अनुसार राजेंद्र नगर निवासी राजेश रावत नामक युवक की सरकंडा क्षेत्र के इमलीभाठा इलाके में कुछ अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी।बताया जा रहा है कि मृतक राजेश रावत नगर निगम में पार्किंग का काम करता था।हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। आशंका जताई जा रही है कि कोई पुरानी रंजिश हत्या की वजह हो सकती है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की रात लगभग 11 बजे हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया गया है। सरकंडा पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है,जांच अभी जारी है। वहीं संदेह के आधार पर कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की गई।पूछताछ में आरोपियों ने घटनास्थल से दो और शव होने की जानकारी दी है। गौरतलब है कि बिलासपुर एसपी संतोष सिंह द्वारा चलाए जा रहे अवैध नशे के खिलाफ़ अभियान के बाद इस तरह के अपराधों में कमी देखी गई थी लेकिन अब क्षेत्र में फिर से आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। बहरहाल पुलिस इस पूरे मामले की पड़ताल में जुटी है,जल्द ही मामले का खुलासा किया जायेगा।