May 14, 2026

पार्किंग कर्मचारी मर्डर केस:-चार ने मिलकर की कर्मचारी युवक की हत्या…. फिर घटना में शामिल आरोपी की तीनों ने कर दी हत्या….प्रेम प्रसंग से जुड़ा था मामला…

IMG-20230824-WA0514.jpg
Share

सामना :- बुधवार की रात सरकंडा थाना क्षेत्र के इमलीपारा में दो युवकों की हत्या के बाद दहशत का माहौल बना हुआ है। दोहरे हत्याकांड में शामिल चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है वहीं प्रेम प्रसंग के मामले में एक भाजपा पार्षद की बेटी से पूछताछ की जा रही है।

बताया जाता है कि राजेंद्र नगर निवासी राजेश रावत तहसील कार्यालय में स्टैंड कमी के रूप में कार्यरत था। जो बुधवार की शाम अपनी प्रेमिका से मिलने बंधवा पारा इमली भाटा स्थित अटल आवास आया हुआ था जिसे लेकर आवास में रहने वाले आदतन नशेड़ी एवं अपराधिक प्रवृत्ति के युवक बड़का यादव,राममोहन बंजारे,रमजान खान एवं गौतम सारथी द्वारा विरोध जताया गया।इसी बात को लेकर मृतक राजेश व इन युवकों के बीच विवाद हुआ और युवक अपनी प्रेमिका को छोड़कर पुनः घटनास्थल अटल आवास के पास पहुंचा जहां गाली गलौज के बाद बड़का यादव एवं उसके साथियों ने तलवार चाकू एवं राड से ताबड़तोड़ हमला करते हुए राजेश को गंभीर रूप से घायल कर दिया जिसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर सरकंडा पुलिस की सिविल टीम ने आरोपियों को तत्काल हिरासत में ले लिया परंतु पकड़े गए युवकों द्वारा खुलासा किया गया कि उन्होंने वारदात में शामिल अपने एक साथी को भी मौत के घाट उतार दिया है जिससे पुलिस के भी हाथ पांव फूल गए और गुरुवार की सुबह खोजबीन के दौरान अटल आवास से कुछ ही दूर झाड़ियां में एक अन्य युवक नान दाऊ उर्फ देव नेताम की रक्त रंजित लाश मिलने से इलाके में फिर सनसनी फैल गई घटनास्थल पर लोगों का हुजूम इकट्ठा हो गया।

अपने साथी पर बनाया जुर्म कुबूल करने का दबाव..नहीं माना तो उसे भी उतार दिया मौत के घाट:– मृतक देव नेताम रतनपुर में रहकर फूल माला बेचने का काम करता था जो दो दिन पहले अपने भाई के घर अटल आवास आया हुआ था इसकी हत्या की वजह का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि राजेश की हत्या में शामिल युवकों ने इस पर दबाव बनाया की वह हत्या का आरोप अपने सिर ले ले परंतु देव नेताम इस बात को खारिज कर दिया जिसमें आक्रोश में आकर मुख्य आरोपी बड़का यादव ने उसे पर धार-दार चाकू से हमला कर दिया जिनसे बचने की फिराक में घायल युवक कुछ दूर तक भाग कर पहुंचा परंतु अत्यधिक खून बहने की वजह से वह झाड़ियां में गिर गया और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी बड़का यादव समेत अटल आवास में रहने वाले चार युवकों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है।शहर के अलग-अलग क्षेत्र से विस्थापन के बाद अटल आवास में शिफ्ट किए जाने से क्षेत्र में अपराधिक गतिविधियों में लगातार इजाफा हुआ है इमली भाठा क्षेत्र में आए दिन हत्या एवं बलवे के मामले सामने आते रहे हैं स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस द्वारा इस इलाके में ना तो गस्त किया जाता ना ही पेट्रोलिंग कराई जाती है जिससे अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते चले जा रहे हैं फिलहाल सरकंडा पुलिस ने इस मामले में प्रेम प्रसंग को मुख्य वजह बताया है और पूछताछ के लिए क्षेत्र की एक भाजपा पार्षद की बेटी को थाने भी लाया गया है।

Letest Posts