October 19, 2025

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णु देव साय का सरिया में आत्मीय स्वागत

IMG-20210723-WA0174.jpg
Share


सरिया पहुंचे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णु देव साय का शुक्रवार शाम 4 बजे गांधी चौक में कार्यकर्ताओं ने आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सरिया परदेसी प्रधान ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात कर कहा कि कोरोना काल के कारण हम सब लोग परेशान थे । एक दूसरे से भेंट मुलाकात नहीं हो पाती थी। अभी की स्थिति में कुछ सुधार हुआ है। फिर भी हम सबको सतर्क रहकर ही कार्य करना है । गांधी चौक सरिया में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के आगमन की सूचना मिलते ही कार्यकर्ता उनका स्वागत करने के लिए पहुंच गए थे  जैसे ही विष्णु देव राय गांधी चौक पहुंचे मंडल अध्यक्ष परदेसी प्रधान , वरिष्ठ भाजपा नेता सेवक पटेल, चूड़ामणि पटेल, जुगल अग्रवाल शशि डनसेना, गोविंद अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत कर मुलाकात की।