March 24, 2026

समाज को नई दिशा देने शिक्षकों का अहम योगदान:-विधायक प्रकाश नायक..
वार्ड क्र. 14 के शिक्षक सम्मान समारोह में शामिल हुए विधायक…

IMG-20230905-WA0817.jpg
Share

सामना:- रायगढ़- शिक्षक देश को नई दिशा देने में अपना महत्त्वपूर्ण योगदान देते है।जो बच्चो को शिक्षा प्रदान कर भविष्य गड़ने में अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करते है।उक्त बाते विधायक प्रकाश नायक द्वारा शिक्षक दिवस समारोह के अवसर पर वार्ड क्रमांक 14 में युवा मितान क्लब द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में कही गई।वही उन्होंने आगे अपनी बात रखते हुए बताया कि शिक्षको का समाज को एक नई राह नई दिशा देने में महत्त्वपूर्ण योगदान हमेशा से रहा है।
साल श्रीफल भेंटकर किया सम्मान
गौरतलब हो कि युवा मितान क्लब के तत्वाधान में सांस्कृतिक, खेलकूद सहित अन्य कार्यक्रमों का आयोजन लगातार किया जाता रहा है।इसी तारतम्य में वार्ड क्रमांक 14 में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।जिसमे शहर के जानेमाने ख्यातिलब्ध वरिष्ठ शिक्षको की उपस्थिति रही।जिनसे विधायक प्रकाश नायक द्वारा आशीर्वाद प्राप्त करते हुए साल श्री फल भेटकर उनका सम्मान किया।वही कार्यक्रम के इस दौरान विधायक प्रकाश नायक के साथ उपस्थित जनप्रतिनिधियों में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला,शाखा यादव,श्रीमती अनुपमा शाखा यादव,दीपक पांडे, असरफ खान,विकास ठेठवार,सोनू पुरोहित सहित अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।