May 14, 2026

पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए तबादले…राकेश मिश्रा,कृष्णकांत सिंह और विजय कुमार चेलक अब रायगढ़ ज़िले में…

IMG_20230906_093517.jpg
Share

सामना:- रायगढ़:- छ.ग. पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर अधिकारी और कर्मचारियों का तबादला हुआ है।इनमे 25 टीआई, 32 एसआई, 20 एएसआई और प्रधान आरक्षकों समेत आरक्षकों का ट्रांसफर हुआ है। इस जंबो लिस्ट को डीजीपी अशोक जुनेजा ने जारी किया है। छ.ग. पुलिस विभाग से जारी सूची के अनुसार निरीक्षक विजय कुमार चेलक बस्तर से रायगढ़, कृष्णकांत सिंह बिलासपुर से रायगढ़ व राकेश मिश्रा गरियाबंद से रायगढ़ स्थानांतरित किये गये हैं। इसके अलावा 22 निरीक्षक प्रदेश में इधर-उधर किये गये हैं।

Letest Posts