March 24, 2026

अग्रसेन चौक में अग्रसमाज मनाएगा स्थापना दिवस….महाराजा अग्रसेन की होगी भव्य आरती

IMG-20230906-WA0353.jpg
Share

श्री अग्रसेन सेवा संघ ने नगर के सभी अग्रजनों को अधिक से अधिक शामिल होने का आग्रह किया

सामना:- रायगढ़:- नगर के अग्र समाज द्वारा 7 सितंबर गुरुवार को श्री अग्रसेन चौक में महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा अनावरण का स्थापना दिवस मनाया जाएगा। अग्र समाज के सदस्य एवं युवा सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश निगानिया ने बताया कि 7 सितंबर को रामनिवास टॉकीज चौक में महाराज श्री अग्रसेन जी की प्रतिमा का अनावरण हुआ था एवं इस चौक को श्री अग्रसेन चौक के नाम से नामकरण किया गया था। तभी से इस चौक को श्री अग्रसेन चौक के नाम से जाना जाता है। इसी उपलक्ष्य पर नगर के अग्र समाज द्वारा इस दिन को स्थापना दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। जिसमें शाम 5:00 बजे महाराज श्री अग्रसेन जी की प्रतिमा पर फूल माला अर्पण कर उनकी भव्य आरती होगी एवं प्रसाद का वितरण किया जाएगा। नगर के अग्र समाज की अग्रणी संस्था श्री अग्रसेन सेवा संघ ने नगर के सभी अग्र बंधुओ से आग्रह किया है कि 7 सितंबर गुरुवार शाम 5:00 बजे श्री अग्रसेन चौक पहुंचकर महाराज की आरती में शामिल होंगे।