June 21, 2025

सुभाष चौक में होगा शानदार दही हांडी का आयोजन डीजे,लाइटिंग,बारिश आदि रहेगी आकर्षण का केंद्र… विजेता टोलियों को दिया जाएगा आकर्षक पुरस्कार…

IMG-20230906-WA0312.jpg
Share

सामना:- रायगढ़: – रायगढ़ में जन्माष्टमी उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। रायगढ़ का जन्माष्टमी मेला आसपास के प्रदेशों में भी प्रसिद्ध है एवं आसपास के क्षेत्र से भी शहर में श्रद्धालु आते हैं। शहर के हृदय स्थल सुभाष चौक में कुछ वर्षों से जन्माष्टमी के अवसर पर दहीहंडी प्रतियोगिता का आयोजन लगातार किया जा रहा है। दही हांडी आयोजन में शहर वासी बहुत रूचि लेते हैं और बड़ी संख्या में भीड़ आती है इस वर्ष भी सुभाष चौक व्यापारिक संघ के तत्वाधान में सुभाष चौक में 7 सितंबर गुरुवार को दहीहंडी का आयोजन किया गया है। यह कार्यक्रम शाम 6:00 बजे प्रारंभ होगा। तीन से अधिक दही हांडी (मटकी) बांधी जाएगी एवं जगह-जगह की गोविंद टोलियों द्वारा पिरामिड बनाकर मटकी को तोडने का प्रयास जाएगा। विजेता टोलियों के लिए प्रथम द्वितीय तृतीय आकर्षक पुरस्कार रखा गया है। साथ ही उन्हें स्मृति चिन्ह भी दिया जाएगा।

आयोजन को सफल बनाने में जुटे एस अग्रवाल (कान्हा) और युवा सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश निगानिया ने अधिक जानकारी देते हुए बताया की कुछ वर्षों से नगर सुभाष चौक में यह आयोजन किया जा रहा है। नगर वासियों में इसे लेकर काफी उत्साह रहता है। इसी को देखते हुए इस वर्ष भी शानदार दहीहंडी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम को आकर्षक बनाने के लिए गानों के लिए डी.जे.बॉक्स,तरह-तरह की रंग बिरंगी लाइटिंग एवं बारिश जल वर्षा की भी व्यवस्था की गई है। जिससे कार्यक्रम का मजा दुगना हो जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद आदि की व्यवस्था भी की गई है। दहीहंडी कार्यक्रम में नगर के सम्मानित जनों को आमंत्रित किया गया है। आयोजको ने सभी नगर वासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में आकर इस शानदार मनोरंजन दही हांडी कार्यक्रम का मजा ले और लुक्स उठाएं। दही हांडी प्रतियोगिता में जो भी टोली भाग लेना चाहे वह निम्न नंबरों 8922955555, 94252 50277, 9300006485, 9827103455 पर संपर्क कर अपना नाम लिखवा सकती है।