May 14, 2026

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने जारी किया राज्य सेवा परीक्षा-2022 का फाइनल रिजल्ट…रायगढ़ की सारिका मित्तल ने किया टॉप…टॉप 10 में 6 बेटियां शामिल…

IMG_20230907_112411.jpg
Share

सामना:- छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने बुधवार रात राज्य सेवा परीक्षा-2022 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। जिसमें रायगढ़ की रहने वाली सारिका मित्तल ने टॉप किया है।सारिका ने अपने दूसरे प्रयास में 1003 अंकों के साथ टॉपर बनी हैं,वहीं शुभम देव दूसरे और श्रेयांश पतेरिया ने तीसरे स्थान पर जगह बनाई है। खास बात यह है कि टॉप-10 में 6 बेटियां शामिल हैं।इनके अलावा DSP पद के लिए महिला उम्मीदवार सुमन जायसवाल ने टॉप किया है। CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Letest Posts