भारतीय मजदूर संघ ने मनाया अपना 67वां स्थापना दिवस… बीते दिनों हुई नवीनकार्यकरिणी में महिलाओं और युवाओं को मिला महत्त्वपूर्ण दायित्व..

भारतीय मजदूर संघ का 67 वा स्थापना दिवस भारतीय मजदूर संघ कार्यालय में सादगीपूर्ण तरीके से मनाया गया । यह स्थापना दिवस भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री लक्ष्मण जी कटकवार के मार्गदर्शन में मनाया गया उन्होंने अपने उद्बोधन में भारतीय मजदूर संघ के शुरुवाती दौर की जानकारी देते हुए उनके द्वारा संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी जी के नेतृत्व में किन विषम परिस्थितियों में भारतीय मजदूर संघ की स्थापना की गई थी उसका एक अच्छा उदाहरण पेश किया उनके साथ मंचासीन नवनियुक्त महामंत्री श्री दुर्गेश नागेश एवं वरिष्ठ सदस्य श्री जी डी शर्मा जी ने भी सभा को संबोधित किया

महामंत्री नागेश ने नवीन कार्यकारिणी के साथ मिलकर नए आयाम को प्राप्त करने हेतु सभी से आह्वान किया इस कार्यक्रम में वरिष्ठ सदस्य श्री शर्मा जी द्वारा भी संगठन को किस तरीके से मजबूत किया जाए उस बात पर विशेष रूप से प्रकाश डाला
कुछ दिन पूर्व ही भारतीय मजदूर संघ की नवीन कार्यकारिणी की नियुक्तियां की गई हैं जिसमें युवाओं को विशेष रूप से स्थान दिया गया है साथ ही इस कार्यकारिणी में महिलाओ की रूचि को ध्यान में रखकर उन्हें भी महत्वपूर्ण दायित्व दिया गया है एक नवीन कार्यकारिणी में सिर्फ चार वरिष्ठ लोगों को ही जिला कार्यकारिणी में स्थान मिला है जिनके अनुभव का लाभ आने वाले समय में युवा पदाधिकारी निश्चित रूप से उठाएंगे

