March 24, 2026

एशिया कप में ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाला खाईवाल गिरफ्तार…एक करोड़ की सट्टा पट्टी जप्त

IMG_20230907_161726.jpg
Share

सामना :- एशिया कप क्रिकेट प्रतियोगिता में बांग्लादेश व पाकिस्तान के बीच बुधवार की रात खेले जा रहे मैच में ऑनलाइन सट्टा खिलाए जाने का मामला सामने आया है मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच व सरकंडा पुलिस ने राजकिशोर नगर स्थित एक मकान में दबिश देकर संयुक्त कार्रवाई करते हुए वहां ऑनलाइन सट्टा खिला रहे शातिर खाईवाल राजकिशोर नगर निवासी सागर चेतवानी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 16 नग मोबाइल व एक लैपटॉप एक एलईडी टीवी 2500 नगदी रकम समेत लगभग 90 हजार रुपए कीमती अन्य संसाधनों को जप्त किया है इसकेअलावा पकड़े गए सटोरिये
के पास से एक करोड़ का सट्टा पट्टी भी बरामद किया गया है पकड़ा गया खाईवाल सागर चेतवानी इससे पहले भी सट्टा खिलाने के मामले में पुलिस की हत्थे चढ़ चुका है।