May 14, 2026

रेलवे स्टेशन से एक लाख चालीस हज़ार रुपये के गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार…गांजा डिलवरी करने ओडिशा से आया था आरोपी…

IMG_20230907_162332.jpg
Share

सामना:- जीआरपी की एंटी क्राइम टीम ने बिलासपुर रेलवे स्टेशन की जांच पड़ताल करते हुए प्लेटफार्म नंबर 3 पर बैठे संदिग्ध युवक को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।जानकारी के अनुसार एंटी क्राइम के हत्थे चढ़ा आरोपी सन्तोष मेहर ओडिशा का रहने वाला है।जिससे पूछताछ में उसने बताया कि वह ओडिशा से बिलासपुर गांजा की डिलवरी करने आया था।हालांकि लाख पूछताछ के बावजूद उसने यहां गांजा किसे देने आया था इसकी जानकारी नही दी।जीआरपी ने आरोपी से एक लाख चालीस हजार रुपये कीमती 10किलो 4सौ ग्राम गांजा बरामद किया है।जिसके खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर उसे जेल दाखिल कर दिया गया।

Letest Posts