May 14, 2026

करडेगा में विधायक की धौंस दिखाकर हिंदुओं के साथ मारपीट के विरोध में उतरे भाजपाई… किया कुनकुरी विधायक यूडी मिंज के कार्यालय का घेराव…Watch Video..

IMG_20230910_093446.jpg
Share

सामना:- जशपुर:- करडेगा में समुदाय विशेष द्वारा कथित तौर पर हिदुओं को सरकार और विधायक का धौंस दिखाकर जन्माष्टमी त्यौहार मनाने से रोकने और मारपीट करने के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा जशपुर के नेतृत्व में कुनकुरी विधायक यूडी मिंज के कार्यालय का घेराव किया गया जिसमें पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री विष्णु देव साय, पूर्व विधायक कुनकुरी रोहित साय, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष लिटिल जूदेव शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, बजरंग दल के जिला संयोजक विजय आदित्य सिंह जूदेव सहित भाजयूमो के कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।इधर प्रदर्शनकारियों को रोकने पुलिस ने भी बेरीकेट्स लगाकर अपनी व्यवस्था दुरुस्त रखी थी,हालांकि बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने बेरीकेट्स तोड़ने की कोशिश भी की इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच काफी झूमा झटकी भी देखने को मिली। भाजपाइयों ने आरोप लगाते हुए कहा कि एक धार्मिक आयोजन की तैयारी को लेकर बैठक कर रहे कुछ युवाओं के समुदाय विशेष के लोगों द्वारा कुनकुरी विधायक के नाम की धौंस दिखाकर मारपीट की गई है।

क्या है मामला:- घटना करडेगा चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिमड़ा के आश्रित गांव डूमरटोली की है। स्थानीय ग्रामवासियों ने पुलिस थाने में की गई शिकायत में बताया है कि 5 सितंबर को डूमरबहार में त्योहार धूमधाम से मनाने के लिए महाकुल (यादव) समाज के लोगों ने बैठक का आयोजन किया था। इस बैठक में समाज के युवा और बुजुर्ग शामिल थे। आरोप है कि बैठक के दौरान ही प्रदीप अपने कुछ साथियों को लेकर पहुंचा और गांव में किसी प्रकार का धार्मिक आयोजन न करने के लिए धमकी देने लगा। शिकायत के अनुसार आरोपी ने कुनकुरी के विधायक व संसदीय सचिव यूडी मिंज और प्रदेश में कांग्रेस सरकार होने का धौंस दिखाते हुए आपत्तिजनक बातें कहीं।घटना की जानकारी डूमरबहार सहित आसपास के क्षेत्र में तेजी से फैल गई। इससे ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। ग्रामीण एकजुट होकर करडेगा चौकी पहुंच गए। यहां,प्रदीप सहित सभी लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी करने लगे। घटना की सूचना पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य विष्णुदेव साय, विजय आदित्य सिंह जूदेव भी पुलिस चौकी पहुंच गए।करडेगा चौकी में घटना को लेकर जमकर बवाल भी हुआ। नाराज लोगों ने विधायक यूडी मिंज का पुतला फूंका।

क्या कहते हैं संसदीय सचिव व कुनकुरी विधायक यूडी मिंज :- कांग्रेस का कोई भी कार्यकर्ता धर्म, जाति, त्योहार के नाम पर राजनीति नहीं करते हैं। करडेगा के डूमरबहार मामले में पुलिस अपना काम कर रही है। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सभी से अपील है कि जिले में धार्मिक सद्भावना की स्थिति बनाएं रखें।

जमीन विवाद से जुड़ा है मामला:- डी रविशंकर, एसएसपी का कहना है कि करडेगा के डूमरबहार में हुई घटना पूरी तरह से दो परिवारों के बीच के जमीन विवाद से जुड़ी हुई है। इसमें कहीं भी धार्मिक आयोजन को रोकने या बाधित करने जैसी कोई घटना नहीं हुई है। जिले की धार्मिक सद्भावना और शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Letest Posts