May 15, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़:-कांग्रेस के संकल्प शिविर में लेनदेन का आरोप…दावेदारों से मांगे गए 50-50 हज़ार रुपए..ऑडियो हुआ वायरल….

IMG_20230911_163435.jpg
Share

सामना:- छत्तीसगढ में कांग्रेस ने अपनी सभी 90 विधानसभा सीटों पर संकल्प शिविर शुरू किया है, जिसके जरिए वह अपने शक्ति प्रदर्शन पर खास फोकस रख रही है,लेकिन यह संकल्प शिविर विवादों का शिविर बन गया है जहां जमकर गुटबाजी सामने आ गई है दावेदारों ने संगठन पर ही लेनदेन और उपेक्षा का आरोप लगाया है। दरअसल कांग्रेस के संकल्प शिविर में दावेदारों से लेनदेन का मामला सामने आया है।मामला मुंगेली विधानसभा का है जहां संकल्प शिविर में पहुंची छग अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण की सदस्य व कांग्रेस की दावेदार रत्नावली कौशल ने गम्भीर आरोप लगाए हैं।दावेदारों का कहना है कि संकल्प शिविर के लिए उनसे 50-50 हजार रुपए की मांग की गई।इतना ही नहीं बल्कि राशि नही देने पर कार्यक्रम उनका अपमान भी किया गया और कार्यक्रम से बाहर जाने की नसीहत तक दे दी गई।यह आरोप मुंगेली के जिला संगठन प्रभारी सीमा वर्मा और शहर ब्लॉक अध्यक्ष पर लगाए गए है। रत्नावली कौशल के अलावा कांग्रेस से दावेदारी सरिता भारद्वाज ने भी आरोप लगाए हैं और मिडिया को लेनदेन का ऑडियो भी उपलब्ध कराया। जिसमें स्पष्ट तौर पर संकल्प शिविर के नाम से पैसों के लेनदेन की बात कही जा रही है।इधर यह मामला वायरल होते ही कांग्रेस की जमकर किरकिरी हो रही है।

Letest Posts