May 15, 2026

“एशिया कप”…भारत और पाकिस्तान का मुकाबला…भारत ने की शानदार बल्लेबाजी…पाकिस्तान को दिया 357 रनों का लक्ष्य

IMG_20230911_184628.jpg
Share

सामना:- भारत और पाकिस्तान के बीच में आज रिजर्व डे के दिन मुकाबला हो रहा है. टीम इंडिया ने 50 ओवर खेल लिए हैं. और पाकिस्तान के सामने 357 रनों का टारगेट रखा है यानी पाकिस्तान को जीत के लिए पहाड़ जैसे रन बनाने होंगे मैच की बात करें तो विराट कोहली के साथ केएल राहुल ने कमाल की पारी खेली। दोनों ने अपने शतक बनाए।आज पहली ही बॉल से दोनों ने कमाल के शॉट्स खेले।बारिश को देखकर तेजी से रन बनाए। उम्मीद करते हैं कि भारत के गेंदबाज जल्द ही पाकिस्तान के विकेट लेने में सफल रहेंगे।

शानदार रही भारत की बल्लेबाजी:- अब बात करते हैं भारत की बल्लेबाजी के बारे में. कल रोहित ने कमाल के 56 रन बनाए थे. गिल ने उनका बखूबी साथ दिया था. गिल ने भी 52 गेंदों में 58 रन बनाए थे. आज जब मैच शुरू हुआ था तो क्रीज पर कोहली के साथ केएल मौजूद थे। केएल 4 महीने के बाद मैदान पर वापसी कर रहे थे.।लग रहा था कि शायद टच में नहीं हैं. लेकिन इसके बाद केएल ने कमाल की पेस पकड़ कर 111 रन बना डाले। साथ ही 2000 वन डे रन पूरा करते हुए 19 वा 50+स्कोर बनाया।वहीं विराट ने 122 रन बनाए और वन डे में सबसे तेज 13000 रनों का रिकॉर्ड बनाया।

पाकिस्तान के जल्द ही झटकने होंगे विकेट:- पाकिस्तान की गेंदबाजी की बात करें तो टीम के लिए शाहीन ने कल गिल को आउट किया था. वहीं शादाब खान ने भी कल के दिन एक सफलता ली थी. हालांकि आज पाकिस्तानी गेंदबाज विकेट के लिए तरसते दिखे. विराट और केएल ने कोई भी मौका पाकिस्तानी गेंदबाजों को मौका नहीं दिया था. साथ में टीम इंडिया के लिए तेजी से रन बनाते रहे. अब सारी जिम्मेदारी भारत के गेंदबाजों के ऊपर है. अगर टीम इंडिया जल्द ही विकेट निकाल लेती है तो पाकिस्तान के ऊपर प्रेशर बनेगा. जिससे टीम कहीं ना कहीं गलती करेगी ही

Letest Posts