June 21, 2025

एशिया कप 2023:- भारत ने हासिल की बादशाहत… जीत का सेहरा गेंदबाजों के सर…श्रीलंका को हराकर आठवीं बार भारत ने जीता खिताब..

IMG_20230917_180825.jpg
Share

सामना:- एशिया कप 2023 के फाइनल में भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबला खेला गया कोलंबो में खेले गए इस मैच में श्रीलंकाई कप्तान दासुन सनाका ने टॉस जीतकर बैटिंग का फैसला किया और पूरी टीम 15.2 ओवर में 50 रनों पर सिमट गई।यानी भारतीय टीम को खिताब जीतने के लिए 51 रनों का आसान टारगेट मिला।जिसे महज रनों पर श्रीलंकाई टीम की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने सबसे ज्यादा 17 रन बनाए। जबकि दुशान हेमंथा ने 13 रन बनाए। इनके अलावा कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका, जबकि 5 बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके।भारतीय टीम की ओर से तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने 7 ओवर में 21 रन देकर 6 विकेट झटके। जबकि हार्दिक पंड्या ने 2.2 ओवर में 3 रन देकर 3 विकेट लिए। जबकि जसप्रीत बुमराह को 1 सफलता मिली।ईशान और शुभमान गिल की जोड़ी मैदान में उतरी और अर्धशतक की पारी खेलकर 51 रन बनाए।इस तरह भारतीय टीम फाइनल मुकाबला जीतकर महज 6:1 ओवरों में 51 रन बनाकर आठवीं बार एशिया कप पर कब्जा जमा लिया।

कहर बरपाया मो सिराज ने:- टीम इंडिया के घातक तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने एशिया कप 2023 के फाइनल मैच में श्रीलंका के खिलाफ भीषण तबाही मचा दी। मोहम्मद सिराज ने एशिया कप 2023 का फाइनल मैच शुरू होते ही लगभग खत्म कर दिया।मोहम्मद सिराज ने एशिया कप 2023 के फाइनल मैच में श्रीलंका की कमर ही तोड़ दी. मोहम्मद सिराज ने 7 ओवर में 6झटक लिए।सिराज ने कहर बरपाते हुए कप्तान दासुन शनाका को क्लीन बोल्ड किया। वह खाता भी नहीं खोल सके। इससे पहले सिराज ने चौथे ओवर में छह गेंदों में चार विकेट लिए थे। पहले उन्होंने चौथे ओवर की पहली गेंद पर पथुम निसांका को रवींद्र जडेजा के हाथों कैच कराया। निसांका चार गेंदों में दो रन बना सके। इसके बाद सदीरा समरविक्रमा को तीसरी गेंद पर एल्बीडब्ल्यू आउट किया। चौथी गेंद पर उन्होंने चरिथ असलंका को ईशान किशन के हाथों कैच कराया। हालांकि, वह हैट्रिक से चूक गए। पांचवीं गेंद चौके के लिए चली गई। इसके बाद आखिरी गेंद पर सिराज ने धनंजय डिसिल्वा को विकेटकीपर राहुल के हाथों कैच कराया। निसांका दो रन और धनंजय चार रन बना सके। वहीं, समरविक्रमा और असलंका खाता भी नहीं खोल सके। इससे पहले बुमराह ने पहले ही ओवर में कुसल परेरा को विकेटकीपर राहुल के हाथों कैच कराया था। परेरा खाता नहीं खोल सके थे। इस तरह 50 रनों पर 10 विकेट खोकर श्रीलंका ने जीत के लिए भारत को 51 रनों का लक्ष्य दिया है।

महज 50 रनों पर सिमटी श्रीलंका की टीम:-  श्रीलंका के कप्तान दसुन शनाका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया।महज  6 ओवरों पर ही श्रीलंका के छह खिलाड़ी आउट हो चुके थे 12 के स्कोर पर श्रीलंका को छठा झटका लगा। वहीं 50 रनों के भीतर भारत ने श्रीलंका के 10 विकेट झटक लिए थे।इस तरह अब एशिया कप जीतने के लिए भारत को 51 रन बनाकर श्रीलंका को हराना होगा।