March 24, 2026

2018 में हुए लाठी चार्ज की घटना के विरोध में धरने पर बैठे पूर्व विधायक……अब तक घटना की जांच नहीं होने पर जताई नाराजगी

IMG_20230918_165154.jpg
Share

सामना:- कांग्रेस के पूर्व विधायक और बागी नेता अरुण तिवारी सोमवार से कांग्रेस भवन के सामने धरने पर बैठ गए हैं। 18 सितंबर 2018 को कांग्रेस भवन में हुई लाठी चार्ज की घटना की जांच की मांग को लेकर पूर्व विधायक वर्तमान कांग्रेस सरकार की नियत और नीति पर सवाल उठा रहे हैं । श्री तिवारी का कहना है कि वर्ष 2018 में जब भारतीय जनता पार्टी की सरकार थी उसे समय यह घटना हुई थी। घटना के 5 वर्ष बीतने के बाद जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तब भी इस घटना की सही तरीके से जांच नहीं की गई जो कि दुर्भाग्य जनक है। उन्होंने कहा कि धरना प्रदर्शन लगातार शहर के हर चौक चौराहे पर चलता रहेगा। इसके बाद राजधानी रायपुर जाकर इस घटना की जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा।