June 21, 2025

“नुआखाई”त्योहार पर छत्तीसगढ़ सरकार ने की ऐच्छिक अवकाश की घोषणा..

IMG_20230919_140303.jpg
Share

सामना:- छत्तीसगढ़ को धान के कटोरा के रूप में देश और दुनिया में जाना जाता है।देश के लाखों किसान अपनी पहली फसल को अपने ईष्ट देवी-देवताओं के श्रीचरणों में चढ़ाते हुए नवान्न ग्रहण करते हैं और कृषि पर्व नुआखाई उत्सव धूमधाम से मनाते हैं। नुआखाई पर गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन ऋषि पंचमी 20 सितंबर को सार्वजनिक/सामान्य अवकाश की मांग की गई थी इससे पहले समाज के लोग राष्ट्रपति से भी यह मांग कर चुके हैं।छत्तीसगढ़ सरकार ने नुआखाई पर 20 सितंबर को अवकाश की घोषणा की है। दरअसल शासन ने ऐच्छिक अवकाश की सूची के सरल कमांक – 34 में दिनांक 22 सितंबर, 2023 दिन शुक्रवार को “नवाखाई” के लिए ऐच्छिक अवकाश घोषित किया गया था। अब आंशिक संशोधन करते हुए “नवाखाई” हेतु दिनांक 22 सितंबर, 2023 दिन शुक्रवार के स्थान पर 20 सितंबर, 2023 दिन बुधवार को ऐच्छिक अवकाश घोषित किया है।इससे पहले, आरडीसी ने बलांगीर, सुबरनापुर, बौध, नुआपाड़ा और झारसुगुड़ा के अलावा सुंदरगढ़ के पानपोष और बोनाई उपखंडों में विशेष स्थानीय अवकाश घोषित किया था।