October 21, 2025

रायगढ़ जिले में शुरू हुआ शिवसेना का सदस्यता अभियान…शिवसेना प्रदेश सचिव ने किया अभियान का शुभारंभ…धरमजयगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष बने नीलमणी मंडल…

IMG-20210725-WA0175.jpg
Share

रायगढ़। शिव सेना की आवश्यक बैठक जिला कार्यालय में रखी गई थी। बैठक में शिव सेना के प्रदेश महासचिव सुनील झा, विनय मिश्रा और प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश जैन विशेष रूप से उपस्थित हुए। बैठक में शिव सैनिकों को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव व बिलासपुर सम्भाग प्रभारी सुनील झा ने कहा कि शिव सेना द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य की मांग को लेकर काफी लंबा संघर्ष किया गया था। अब आम छत्तीसगढ़ियों को उनका हक व अधिकार दिलाने के लिए भी शिव सेना लगातार संघर्ष कर रही है। संसद के मानसून सत्र के दौरान छत्तीसगढ़ की विभिन्न मांगों को लेकर दिल्ली में धरना प्रदर्शन किया जाना है। इसके साथ ही रायगढ़ से बलौदाबाजार तक विशाल बेरोजगार किसान मोर्चा निकाला जावेगा जिसकी तैयारी में आप सभी शिव सैनिक जुट जाएं। बैठक में सदस्यता अभियान का भी शुभारम्भ किया गया तथा अधिक से अधिक संख्या में सदस्य बनाने का निर्देश उनके द्वारा दिया गया। वही प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश जैन ने कहा कि पार्टी के कार्यक्रमो के साथ ही हमें सदस्यता अभियान में जी जान से जुटना है ताकि संगठन को मजबूती प्रदान हो सके। बैठक को वरिष्ठ शिव सैनिक विमल महंत, राम सिंह चौहान, रायगढ़ जिला अध्यक्ष अमित विश्वास ने भी सम्बोधित किया। बैठक में प्रमुख रुप से विजय लकड़ा, सनी साहू, अशोक मेश्राम, विजय महंत, सुरेश मानिकपुरी, अजित विश्वास, प्रकाश ठाकुर, टूरन कौशिक,अंकित सराफ, यशवंत निषाद, पिंटू यादव, रोहित मरावी, अमित बघेल,राजू गबेल सहित अन्य शिव सैनिक उपस्थित थे।

नीलमणी धरमजयगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त हुए

जिला स्तरीय बैठक में नई नियुक्तियां भी की गई। इसके तहत खरसिया से यशवंत निषाद को जिला सहसचिव नियुक्त किया गया। वहीं धरमजयगढ़ से नीलमणी मण्डल को धरमजयगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है तथा प्रदीप चतुर्वेदी को रायगढ़ नगर सचिव के पद पर नियुक्त किया गया। प्रदेश महासचिव सुनील झा व प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश जैन ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।