March 24, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़:- एक्सिस बैंक रॉबरी में शामिल चार आरोपी गिरफ्तार…लूट की रकम और जेवरात भी बरामद..

IMG_20230920_080026.jpg
Share

सामना:-रायगढ़:-मंगलवार को रायगढ़ के एक्सिस बैंक में हुए करोड़ों की डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है जहां पुलिस ने इस वारदात में शामिल चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और उनसे लूट की रकम भी बरामद कर ली गई।

रायगढ़ एक्सिस बैंक डकैती के मामले में बलरामपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।जहां जानकारी के मुताबिक झारखंड छत्तीसगढ़ की सीमा रामानुजगंज मे पुलिस ने आरोपियों को धर दबोचा।ट्रक से आरोपी झारखंड भगाने की फिराक में थे गिरफ्तार आरोपियों से लगभग चार करोड़ रूपए सहित सोने चांदी के जेवरात भी बरामद किए गए हैं।इस दौरान बलरामपुर पुलिस अधीक्षक एवं उप पुलिस अधीक्षक भी मौके पर मौजूद रहे। वहीं रायगढ से एसएसपी समेत दो डीएसपी,चार टीआई समेत साइबर टीम भी पहुँचे।इस गिरफ्तारी की पुष्टि बलरामपुर पुलिस अधीक्षक ने की।