May 15, 2026

यादव समाज ने दी अनुपमा शाखा यादव को एमआई सी सदस्य बनने की बधाई….जताया मंत्री- विधायक और महापौर का आभार….

IMG-20210725-WA0190.jpg
Share

रायगढ़ केलो विहार कॉलोनी में यादव समाज की समाजिक बैठक रखी गई जहां समाज कि लोगों द्वारा उनके समाज की बहु अनुपमा शाखा यादव को नगर निगम एमआईसी सदस्य बनाए जाने पर बधाई देते हुए क्षेत्र के मंत्री विधायक एवं महापौर का आभार व्यक्त भी किया।
केलो विहार कॉलोनी अंतर्गत यादव समाज ने अपने समाज के विस्तार एवं उत्थान के लिए सामाजिक बैठक रखी जिसमें कई एजेंडों के साथ बैठक संपूर्ण हुई अंत में समाज के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने अपने समाज की बहू अनुपमा शाखा यादव जो वर्तमान में वार्ड क्रमांक 14 की पार्षद हैं नगर निगम शहर सरकार के मंत्रिमंडल में बाजार विभाग में शामिल होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए क्षेत्र के मंत्री उमेश पटेल,रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक,निगम की महापौर जानकी काट्जू का आभार व्यक्त किया और कहा कि हमारे समाज से निगम में एम आई सी सदस्य बनना निश्चित ही यादव समाज के लिये गौरव की बात है,
बैठक दौरान समाज के शाखा यादव,जतीराम यादव, शिव ,गणेश, गोपाल ,तीरथ,लालचंद ,रामनन्दन, विकास, संतोष ,दिनेश अनिल,पुसौर से गोरख यादव, हुकुम,योगेश, गोपाल, लक्ष्मी यादव उपस्थित रहे।

Letest Posts