March 24, 2026

मलकीत सिंह हत्याकांड…एक और आरोपी गिरफ्तार..फिल्म गदर देखने के एक डायलॉग को लेकर हुई थी मारपीट…..एक नाबालिग समेत 6 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी

IMG-20230916-WA0636.jpg
Share

सामना:- भिलाई के मलकीत सिंह हत्याकांड में पुलिस ने मंगलवार को एक और आरोपी शुभम शर्मा को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। अब तक एक नाबालिग समेत 6 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने 30 सीसीटीवी फुटेज, सीडीआर समेत अन्य चश्मदीदों से पूछताछ के आधार पर अपराधियों की पहचान की है।जानकारी के मुताबिक मृतक मलकीत सिंह गुरुद्वारा बेबे नानकी जी प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार कुलवंत सिंह का बेटा था। शुक्रवार 15 सितंबर की रात खुर्सीपार निवासी मलकीत सिंह (35) अपने दोस्त के साथ आईटीआई मैदान में बैठा था। गदर फिल्म के एक डायलॉग को लेकर उसका दूसरे गुट के युवकों से विवाद हो गया था।आरोपियों ने मलकीत को लात-घूंसों से पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजन उसे एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। गंभीर हालत को देखते रायपुर रेफर किया गया, जहां निजी अस्पताल में मलकीत ने दम तोड़ दिया। वारदात के बाद स्थानीय और समाज के लोगों में आक्रोश देखने को मिला।