March 24, 2026

शहर के होनहार प्रतिष्ठित युवा मित्र सूरज की डेंगू से मौत का जिम्मेदार निगम सरकार और स्थानीय प्रशासन:- सूरज शर्मा

IMG_20230920_215209.jpg
Share

सामना :- रायगढ़:- रायगढ़ शहर में डेंगू दिन प्रति दिन अपना पैर पसारते जा रहा है।इस मामले में अब तक तीन की मृत्यु हो चुकी है जिस पर आक्रोश व्यक्त करते हुए भाजयुमो जिला महामंत्री सूरज शर्मा ने निगम प्रशासन और स्थानीय प्रशासन को इसका ज़िम्मेदार बताते हुए प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि:- एक महीने के अंदर तीन सौ से अधिक डेंगू के मरीजों की पुष्टि होने के बावजूद भी स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय प्रशासन मौन धारण किए हुए है। पूरे शहर में सफाई व्यवस्था एवं डेंगू से बचाव की व्यवस्था चरमराई हुई है। ऐसे में स्थानीय विधायक, महापौर और सभापति की जिम्मेदारी बनती है की अपने क्षेत्र की जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं का उचित समाधान सुनिश्चित करे। एवं डेंगू से निपटने को तैयारी को दुरुस्त करे परंतु वे केवल अपनी राजनीति चमकाने में व्यस्त है। सभापति के वार्ड ही रेड अलर्ट पर है सबसे अधिक डेंगू उन्ही के वार्ड में फैल रहा है और वे अपने वार्ड को छोड़कर अपने दावेदारी को पुख्ता करने के लिए दौरा प्रचार में व्यस्त है, एवं विधायक और महापौर अपनी अपनी कुर्सियां बचाने में लगे है। आज आपसी खींचतान निष्क्रियता के कारण ही आज शहर के होनहार युवा सूरज बेरीवाल सहित तीन लोगो की डेंगू से असामयिक मृत्यु हो गई। जिला प्रशासन को इसकी जांच कर जवाबदेही तय करनी होगी। और अगर ऐसा नही होता है तो भाजपा युवा मोर्चा आगे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी।