May 15, 2026

जिला जेल रायगढ़ में मानसिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित…

IMG-20230920-WA0774.jpg
Share

सामना:- रायगढ़:- छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के निर्देशन तथा अरविन्द कुमार सिन्हा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश, रायगढ़ के मार्गदर्शन में 19वें अखिल भारतीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरणों की बैठक में पारित प्रस्ताव के क्रियान्वयन के तहत बंदियों को उचित मानसिक स्वास्थ्य सुविधा प्राप्त हो, उसके लिये स्वास्थ्य विभाग से समन्वय स्थापित कर जिला जेल रायगढ़ में मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
आयोजित मानसिक स्वास्थ्य शिविर में पुराने बंदियों के अतिरिक्त नये अस्वस्थ बंदियों की पहचान की गई। शिविर में पूर्व चिन्हांकित 04 बंदियों का परीक्षण किया गया तथा नये बंदियों में से 05 बंदियों को मानसिक रूप से अस्वस्थ संभावित लक्षण पाये जाने पर उनके पुन: परीक्षण एवं काउंसिलिंग कर आगामी उपचार की कार्यवाही चिकित्सा अधिकारी के परामर्श अनुसार किये जाने हेतु जेल अधीक्षक को निर्देशित किया गया।

Letest Posts