August 2, 2025

रायगढ़ में और कितने बार होगा महात्मा गांधी का अपमान??…

IMG_20210725_225453.jpg
Share

रायगढ़ एस पी कार्यालय के सामने स्थापित की जा रही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की यह प्रतिमा है। इसे गौर से देखिए … हमारे शहर में ना जाने ऐसा कौन सा धन्यऔर बुद्धिमान व्यक्ति है जिसे कोल्ड्रिंक की खाली बॉटल रखने के लिए गांधी जी की प्रतिमा ही नज़र आई। जिनमें इतने भी संस्कार नहीं हैं कि जिसे हम राष्ट्रपिता के रूप में संबोधित करते हैं उनकी प्रतिमा के साथ ऐसी अभद्र हरकत शोभा नहीं देती। महापुरुषों की प्रतिमाएं क्या केवल दिन विशेष पर ही महत्वपूर्ण होती हैं?? क्या उस दिन विशेष पर ही औपचारिकताएं पूरी करने के लिए यह पूजनीय है??

और सबसे अहम सवाल ये भी है कि एसपी कार्यालय के ठीक बगल में यह हरकत की गई लेकिन वहाँ के सुरक्षा कर्मी भी इस पर गौर नहीं कर पाए? वहाँ काम कर रहे मजदूरों को भी सिर्फ इतना ही पता है कि जिस काम के उन्हें पैसे मिले हैं उन्हें वही करना है।