July 15, 2026

रेलवे में सेक्शन कंट्रोलर के 119 पदों पर भर्ती,14 अगस्त तक भर सकते हैं फार्म

IMG_20260715_101811

Oplus_131072

Share

Samna.in.Railway Job रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने सेक्शन कंट्रोलर के 119 पदों पर सीधी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया से शुरू हो गई है। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 14 अगस्त 2026 तय की गई है।

योग्यता और सैलरी

रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षा में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।किसी भी स्ट्रीम या विषय से ग्रेजुएट युवा इस फॉर्म को आसानी से भर सकते हैं।

20 वर्ष से 33 वर्ष के युवा कर सकते हैं आवेदन

एज लिमिट की बात करें तो मिनिमम एज 20 साल और मैक्सिमम एज 33 साल निर्धारित है।
रिजर्व्ड केटेगरी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के मुताबिक एज लिमिट में विशेष छूट मिलेगी।
एससी और एसटी वर्ग को 5 साल और ओबीसी वर्ग को तीन साल की छूट दी जाएगी।ये नौकरी रेलवे के पे लेवल-6 के तहत आती है, जिसकी बेसिक सैलरी 35 हजार 4 सौ रुपए प्रति माह तय किया गया है।इसके साथ ही इस पद के लिए उम्मीदवारों का मेडिकल स्टैंडर्ड एल2 (L2) कैटेगरी का होना जरूरी है।

क्या है परीक्षा का पैटर्न

इस बार रेलवे सेक्शन कंट्रोलर भर्ती की सबसे खास बात इसकी चयन प्रक्रिया और नया परीक्षा पैटर्न है। उम्मीदवारों को केवल एक चरण की कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (CBT) पास करनी होगी। इसके बाद सीबैट (CBAT), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट होगा।

टेक्नीशियन के पदों पर भी मौका

इसके साथ ही रेलवे में टेक्नीशियन के 6 हजार 557 पदों पर भी आवेदन की प्रक्रिया वर्तमान में जारी है।
इसमें तकनीशियन ग्रेड-1 (सिग्नल) के 323 पद और तकनीशियन ग्रेड-3 के 6,242 पद शामिल हैं।
इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 जुलाई 2026 तक है।
टेक्नीशियन भर्ती में सुधार के लिए 1 अगस्त से 10 अगस्त 2026 के बीच करेक्शन विंडो खुलेगी।
इस भर्ती में भी केवल एक ही सीबीटी परीक्षा आयोजित की जाएगी।
अलग-अलग पे-लेवल के पदों के लिए उम्मीदवारों को अलग-अलग आवेदन फॉर्म भरना होगा

आवेदन करने का तरीका

सबसे पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर दिए गए सेक्शन कंट्रोलर भर्ती वाले लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद अपना नाम, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
अब अपनी पर्सनल डिटेल भरकर लॉगिन अकाउंट तैयार करें।
इसके बाद जरूरी डॉक्यूमेंट और फोटो की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
अपनी कैटेगरी के अनुसार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन फीस जमा करें।
आखिरी में फॉर्म को सबमिट करके उसका एक प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।
इस भर्ती के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपए एप्लीकेशन फी देना होगा।
वहीं सभी कैटेगरी की महिला उम्मीदवारों (SC, ST, Ex-servicemen) के लिए फीस 250 रुपए तय की गई है।