June 21, 2025

गंदगी फैलाने वाले नौ लोगों पर किया गया जुर्माना…2200 रूपये वसूले..

IMG_20230920_173827.jpg
Share


सामना:- रायगढ़:- निगम प्रशासन द्वारा अब गंदगी फैलाने वालों पर भी कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को नौ लोगों पर जुर्माना करते हुए 2200 वसूल किए गए।
निगम प्रशासन द्वारा लगातार लोगों से अपने घरों और आसपास की सफाई रखने, कचरा कहीं पर भी नहीं फेंकने और गंदगी नहीं फैलाने की अपील लगातार की जा रही है। इसके बाद भी लोगों द्वारा इधर-उधर कचरा फेंकने के साथ गंदगी की जा रही है। इसपर निगम कमिश्नर श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी ने गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध जुर्माना कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। पहले दिन 11 लोगों पर ₹100 जुर्माना कर गंदगी नहीं फैलाने की चेतावनी दी गई थी, वही शुक्रवार को गंदगी फैलाने वाले और कचरा इधर-उधर फेंकने वाले 9 लोगों पर जुर्माना करते हुए ₹2200 रुपए वसूल किए गए। कमिश्नर श्री चंद्रवंशी ने कहीं पर भी कचरा फेंकने और गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ सख्ती से पेश आते हुए जुर्माना कार्रवाई सभी वार्डों में करने के निर्देश सभी सफाई दरोगा को दिए हैं।