October 21, 2025

रायगढ़ भाजपा ने किया प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन..बीज और खाद की कमी से किसानों को हो रही परेशानियों को बनाया मुद्दा…

IMG-20210726-WA0205.jpg
Share

भाजपा ने प्रदेश स्तर पर किसानों को हो रही बीज और खाद की कमी को पूरा करने की मांग को लेकर आज प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन किया। रायगढ़ जिले में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशाल बाइक रैली का आयोजन किया साथ ही चक्रधरनगर चौक पर भाजपा ने धरना देते हुए राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौपा। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने किसानों के हित मे घोषणा पत्र में कई वादे किए थे जिससे आकर्षित हो कर किसानों ने कांग्रेस को भारी बहुमत से जिताया था लेकिन इन ढाई सालो में एक भी वादा पूरा नही होने पर किसान अपने को ठगा हुआ महसूस कर रहे है। भाजपा का यह भी कहना है कि धान का समर्थन मूल्य एक ओर प्रदेश सरकार पूरा नही दे रही है तो वही दूसरी ओर अब किसान खाद बीज की कमी से जूझ रहे है। सोसायटियो में खाद बीज की कृत्रिम कमी कर बिचौलियों को सरकार इसका लाभ दिला रही है। खाद बीज की कमी को राज्य सरकार जल्द से जल्द पूरा करे इस मांग को लेकर भाजपा आज सभी 90 विधानसभा मे धरना प्रदर्शन कर रही है।

विवेक रंजन सिन्हा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य
आशीष ताम्रकार वरिष्ठ भाजपा नेता।