May 14, 2026

राजधानी रायपुर में बाप बेटे ने की दिनदहाड़े चाकू बाजी….तमाशबीन बने लोग… देखकर निकलते रहे किसी ने नही रोका.. देखिए वायरल वीडियो..

IMG_20230923_131745.jpg
Share

   सामना :- रायपुर:- राजधानी रायपुर के कालीबाड़ी नेहरू नगर के पास आपसी विवाद के चलते बाप बेटे ने दिनदहाड़े सरेराह एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ जानलेवा हमला कर दिया।
इस वारदात में घायल युवक का नाम हरीश तांडी बताया जा रहा है। घायल की शिकायत पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया वहीं दूसरा फरार हो गया। कोतवाली क्षेत्र से चाकूबाजी का वीडियो सामने आते ही पुलिस फिर हरकत में आ गई और ऐसे तत्वों की धरपकड़ कर रही है।
अभी हाल ही में हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने पर भी एक युवक की हत्या कर दी गई। यदि समय रहते ऐसे तत्वों पर सख्ती नही बरती गई तो फिर पूरे प्रदेश भर में पूर्व की तरह चाकूबाजी का सिलसिला शुरू हो सकता है इसलिए इस पर प्रभावी नियंत्रण की आवश्यकता है।

Letest Posts