February 5, 2026

महिला से ट्रेन में नगद सहित आभूषण पार… एफआईआर दर्ज कर जीआरपी ने शुरू की विवेचना…

IMG_20230923_171058.jpg
Share

सामना:- जिस तरह से ट्रेनों में चोरी का सिलसिला थम नही रहा है उससे तो निश्चित ही यही लगने लगा है कि अब रेल यात्रा पहले की तरह सुरक्षित नही रही।रेलवे यात्री सुविधाओं के नाम पर केवल ढकोसला कर रहा है,,जबकि ट्रेनों में हो रही चोरी चकारी रेल प्रशासन की सुरक्षा की पोल खोलकर रख दे रही है।
बिलासपुर कतियापारा निवासी प्रार्थिया जो तीज त्यौहार मनाने तिल्दा जा रही थी।तभी उसने अपना बैग खोलकर पर्स चेक किया तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।
दरअसल महिला का हैंड बैग किसी चोर द्वारा पार कर दिया गया था।जिसमे 4500 रुपये नगद और 55 हजार रुपये के सोने के आभूषण व जरूरी दस्तावेज मौजूद थे।प्रार्थिया शनिवार को बिलासपुर पहुंचते ही इस पूरे मामले की शिकायत जीआरपी बिलासपुर थाने में दर्ज कराई।जीआरपी ने एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।