May 14, 2026

सोमवार को राहुल तो.. 30 को होगी पीएम मोदी की सभा…दोनों दलों के नेता फूकेंगे चुनावी बिगुल…

IMG_20230924_175711.jpg
Share

सामना:- छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर गहमागहमी तेज हो गयी है।सोमवार को जहां कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी भरनी परसदा के आवास न्याय योजना को सम्बोधित करेंगे।वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के पक्ष में माहैल बनाने 30 सितंबर को साइंस कॉलेज मैदान में परिवर्तन यात्रा का समापन कर सभा को संबोधित करेंगे।
जिला और पुलिस प्रशासन एकसाथ दो सभाओं की तैयारियों में जुटा है।भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने रविवार को आनन फानन में प्रेस वार्ता आयोजित कर प्रधानमंत्री मोदी के आगमन की जानकारी दी।जिसको लेकर पिछले कुछ दिनों से कयास लगाए जा रहे थे।प्रशासनिक अमले के साथ दोनो राजनीतिक दल भी अपनी अपनी पार्टी की सभा को सफल बनाने जुट गए है।दोनो दल के पार्टी पदाधिकारियो ने अपने अपने नेताओ को बड़ी संख्या में भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी दी है।
इस पूरे आयोजन को छत्तीसगढ़ समेत पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव और उसके बाद होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी से जोड़कर देखा जा रहा है।बहरहाल परिवर्तन यात्रा का समापन पहले 28 सितंबर को होने वाला था, लेकिन कुछ कारणों के चलते यात्रा के समापन की तिथि में बदलाव किया गया है।

Letest Posts