June 21, 2025

बस्ती में पहुंचा तेंदुआ….मुर्गे का शिकार करने फंसा जाल में….. बाहर निकलने के प्रयास में घायल तेंदुए की मौत…

IMG_20230926_155809.jpg
Share


सामना:- कांकेर के सिंगारभाट गांव में तार में फंसकर तेंदुए की मौत हो गई। मंगलवार तड़के करीब 4 बजे तेंदुआ बस्ती में घुस आया था। मुर्गे का शिकार करते वक्त वो तार में फंस गया था। काफी देर तक तड़पने के बाद उसने दम तोड़ दिया। गांव वालों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुए को तार से अलग किया। तब तक उसकी जान चली गई थी। प्रभारी डीएफओ कृष्णा जाधव के मुताबिक सिंगारभाट गांव पहाड़ी से सटा हुआ है। पहाड़ी के जंगल में काफी संख्या में तेंदुए हैं, जो खाने की तलाश में गांव में आ जाते हैं।

दीवार और जाली के बीच फंसा था तेंदुआ:- मुर्गे को पकड़ने के चक्कर में वो दीवार और जाली के बीच फंस गया। उसका शरीर वहां रखे तार में उलझ गया। वो जितना उससे निकलने की कोशिश कर रहा था, तार में और ज्यादा फंसता जा रहा था।

लोगों ने वन विभाग को दी तेंदुए की सूचना:- तेंदुए को घर में देखकर लोगों के होश उड़ गए। ग्रामीणों ने तेंदुए को देखकर तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और उसके रेस्क्यू की कोशिश शुरू की। इधर मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतें आ रही थीं।