February 5, 2026

17 अक्टूबर से होगा जिले का सबसे बड़ा डांडिया नाईट..रामलीला मैदान में….भवप्रीता डांस एकेडमी के मार्ग निर्देशन में होगा आयोजन …

IMG-20230925-WA0601.jpg
Share


सामना:- रायगढ़:- डांडिया नाइट्स समिति के आशुतोष उपाध्याय ने बताया कि रामलीला मैदान में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गरबा डांडिया नाइट्स का आयोजन किया जा रहा है। 17 से 23 अक्तूबर तक यह विशाल आयोजन समापन होगा। मातारानी के आराधना का यह त्योहार पूरे श्रद्धाभक्ति के साथ मनाया जाता है। डांडिया और गरबा नृत्य करके सभी माता रानी को प्रसन्न करते है। विशुद्ध पारिवारिक माहौल में यह आयोजन संपन्न होता है। सभी दिन अलग अलग ड्रेस कोड यहा की शोभा में चार चांद लगाते है। प्रतिदिन शहर के अलग अलग हस्तियों द्वारा यहां मां दुर्गा की आरती की जाती है। विशुद्ध गुजराती गरबा गीत के साथ इस बार विशेष भजनों में गरबा डांस का आयोजन होगा।