June 21, 2025

पूर्व मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह संभालेंगे छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव का मिडिया विभाग…

IMG_20230929_094623.jpg
Share

सामना:- छत्तीसगढ़ में विधानसभा  चुनाव नजदीक है,अक्टूबर के पहले या दूसरे पखवाड़े में आचार संहिता लागू हो जाएगी। लिहाज़ा भाजपा ने राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं।विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने एक बड़ा बदलाव करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यूपी सरकार के पूर्व मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह को विधानसभा चुनाव के दौरान मीडिया विभाग की जिम्मेदारी सौंपी है। 2018 के समय संजय मयूख को मीडिया विभाग की जिम्मेदारी देकर भेजा गया था।भाजपा की राजनीतिक गतिविधियों के संचालन का जिम्मा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जिम्मे है। जिसके तहत अमित शाह छत्तीसगढ़ आकर प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नबीन और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल से फीडबैक लेकर रणनीति बना रहे हैं। यही वजह है कि चुनाव अभियान समिति से लेकर अन्य सभी नियुक्तियों में शाह की ही अहम भूमिका रही है। इसी कड़ी में एक महत्वपूर्ण नाम सिद्धार्थ नाथ सिंह का भी है। सिंह इससे पहले गुजरात और कर्नाटक चुनाव में भी मीडिया की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। एबीवीपी से अपना राजनीतिक जीवन शुरू करने वाले सिंह को काफी सुलझा हुआ और मीडिया फ्रेंडली नेता माना जाता है। यही वजह है कि गुजरात और कर्नाटक जैसे शहरों में काम करने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ में मीडिया विभाग संभालने के लिए भेजा गया है।