June 21, 2025

हाथी के हमले से एक युवक की मौत…दूसरा घायल..

IMG-20230930-WA0638.jpg
Share

सामना:- छाल रेंज के हाटी सिथरा के बीच खेत की रखवाली करने जा रहे दो युवकों पर हाथी ने हमला कर दिया।इस हमले से एक युवक की मौत हो गई वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।मृतक युवक का नाम पवन राठिया,जबकि दूसरे घायल युवक का नाम राजेन्द्र राठिया बताया जा रहा है।जो एलिफैंट ट्रैकर भी है।

यह है मामला:- दरअसल मिली जानकरी के मुताबिक शुक्रवार की रात तकरीबन 9 से 10 बजे के दरमियान दोनों युवक पवन राठिया और राजेंद्र राठिया खेत की रखवाली करने जा रहे थे कि रास्ते में उनका सामना हाथी से हो गया। हाथी ने दोनो युवकों पर हमला कर दिया हमले से पवन राठिया और राजेंद्र बुरी तरह घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक अस्पताल पहुंचने से पहले ही पवन की मृत्यु हो मौत हो गई,जबकि उसका दूसरा साथी राजेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गया,इस हमले से राजेंद्र का एक पैर फ्रेक्चर हो गया है और वह खरसिया अस्पताल में इलाजरत है।बहरहाल वन विभाग और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।