March 23, 2026

पटवारियों पर प्राइवेट कर्मचारी के माध्यम से वसूली का लगा आरोप…शिवसैनिकों ने एसडीएम से की शिकायत

IMG_20230930_160012.jpg
Share

सामना:- पटवारियो द्वारा प्राइवेट कर्मचारी रखकर दस्तावेजो से छेड़छाड़ और वसूली का आरोप लगाते हुए शिवसैनिकों ने एसडीएम को ज्ञापन सौपकर कार्रवाई की मांग की है।मामला सूरजपुर का है जहां के क्षेत्रीय शिवसैनिकों ने पटवारियों के खिलाफ शिकायत की है।अनुविभागीय अधिकारी को सौपे गए ज्ञापन में शिवसैनिकों का कहना है कि सूरजपुर हल्का पटवारियों द्वारा मनमानी तरीके से सहायक रख कर उनके माध्यम से रुपयों की उगाही कराया जा रही है। सूरजपुर सहित आस-पास के प.ह. में पटवारियों द्वारा सहायक के तौर पर प्राईवेट व्यक्ति को रखा गया है जिनके माध्यम से भूमि खरीद, बिक्री पत्र में 15 से 20 हजार रूपये नामान्तरण और फौती में पैसों की उगाही कराई जा रही है। ह.प. जन शासकीय दस्तावेजो का लेखन भी दलाल सहायक द्वारा कराया जाता है और रकम भी उसी के माध्यम से की जा रही है।