February 5, 2026

खराब सड़क को लेकर निकाली जाएगी शवयात्रा

IMG-20230930-WA0771.jpg
Share



सामना:- लात नाला से लेकर बरमकेला की जर्जर सड़क के विरोध में भाजपा द्वारा तीन बार विरोध प्रदर्शन किया जा चुका है,लेकिन अब तक इस सड़क की दशा सुधारी नहीं गई।लिहाजा आक्रोशित भाजपा नेताओं ने पीडब्ल्यूडी विभाग की शवयात्रा निकालने के लिए शनिवार को शक्ति केंद्र साल्हेओना में बैठक रखी।
इस बैठक में भाजपा रायपुर संभाग के सह प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्राही, भाजपा सरिया मंडल अध्यक्ष परदेशी प्रधान,महामंत्री द्वय चूड़ामणि पटेल, राधामोहन पाणिग्राही,जिला भाजपा कार्यकारिणी सदस्य द्वय जयरतन पटेल,सेवकराम पटेल,टेकचंद मालाकार,पनिक सिदार,सीताराम पटेल,श्याम पटेल,अजय पटेल,जयप्रकाश पटेल की उपस्थिति में निर्णय लिया गया कि सोमवार 2 अक्टूबर को पीडब्ल्यूडी विभाग की शवयात्रा बरमकेला के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस से मानिकपुर तक किया जाएगा. शवयात्रा के दौरान डभरा-लोधिया,मुंगलीपाली, गोबरसिंहा,कटंगपाली,साल्हेओना व बरगांव चौक पर शोक सभा का आयोजन रखा गया है।