भरोसे की यात्रा में कुर्सी की लड़ाई…संग़ठन प्रभारी के बाजू में बैठने को लेकर हुआ विवाद…वॉच वीडियो
सामना:- छत्तीसगढ़ कांग्रेस सोमवार भरोसा यात्रा निकालने वाली है। गांधी जयंती पर सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में ये यात्रा निकाली जाएगी। सभी विधायक अपने-अपने क्षेत्र में इस यात्रा की अगुवाई करेंगे। जहां कांग्रेस के विधायक नहीं हैं वहां जिलाध्यक्षों और दावेदारों को जिम्मेदारी दी गई है। इस भरोसे की यात्रा के संबध में मुंगेली में प्रेस वार्ता अयोजित की गई जहां कुर्सी की लड़ाई को लेकर दो कांग्रेसी नेता के बीच जमकर तू तू -मैं मैं हो गई और जनप्रतिनिधि प्रेस वार्ता के दौरान आपस मे भिड़ गए।यह विवाद नगर पालिका अध्यक्ष हेमेन्द्र गोस्वामी एवं मंडी अध्यक्ष आत्मा सिंह क्षत्रिय के बीच हुआ।विवाद जिला संग़ठन प्रभारी के बाजू में बैठने को लेकर हुआ भरोसे की यात्रा प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेसियों में खुलकर मतभेद दिखा।वहीं जिला संग़ठन प्रभारी आलोक सिंह ठाकुर ने कहा चुनाव के दौरान गुटबाजी नहीं होगी।
मुंगेली -प्रदेश मे चुनाव नजदीक है और प्रदेश भर मे कांग्रेस सरकार द्वारा महात्मा गाँधी जी के जयंती पर भरोसे की यात्रा कार्यक्रम को लेकर मुंगेली कांग्रेस प्रभारी अलोक सिंह ठाकुर के द्वारा रेस्ट हॉउस मे प्रेस वार्ता किया जा रहा था तभी नगर पालिका अध्यक्ष हेमेंद्र गोस्वामी लेट से पहुँचे जहाँ पहले से सामने कुर्सी मे बैठे मंडी अध्यक्ष आत्मा सिंह क्षत्रिय से सामने कुर्सी मे बैठने को लेकर प्रेस वार्ता के दौरान तू तू मे मे होने लगा और उन दोनों की लड़ाई कैमरे मे कैद हो गई। ज़ब उन लोगो को लगा की पत्रकारों के सामने विवाद हो रहा है तो तुरंत उन दोनों को शांत कराया तब तक उन दोनों की विवाद का विडिओ कैमरे मे कैद हो गई।







