February 4, 2026

एसईसीएल कर्मचारी के सुने मकान से आठ लाख की चोरी…..जांच में जुटी पुलिस

IMG_20231002_200815.jpg
Share

सामना:- चोरों ने सरकंडा थाना क्षेत्र के रामकृष्ण नगर स्थित सुने मकान को अपना निशाना बनाया।मकान का दरवाजा तोड़ने में असफल कर ने रोशनदान के पास सेंधमारी कर मकान के भीतर प्रवेश किया।एसईसीएल कर्मचारी धनेश कुमार जांगड़े ने बताया कि वह रविवार दोपहर अपने परिवार के साथ मल्हार गया हुआ था।सोमवार को वापस आने पर घर का सारा सामान बिखरा हुआ नजर आया।
अलमारी में रखे आठ लाख के सोने के आभूषण पर चोर ने हाथ साफ कर दिया।घटना की सूचना पीड़ित ने सबसे पहले डायल 112 को दी।उसके बाद घटना की रिपोर्ट सरकंडा थाने में दर्ज कराई गई।