भाजपा और कांग्रेस ने फाइनल किए नाम….भाजपा से 22 और कांग्रेस से 16 महिला उम्मीदवार उतरेंगी मैदान में!….

सामना:- छत्तीसगढ़ में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और भाजपा ने अपने अपने उम्मीदवार तैयार कर लिए हैं। जैसे जिसे चुनाव का समय नजदीक आता जा रहा है वैसे वैसे वैसे फाइनल उम्मीदवारों के नाम जानने उत्सुकता मची हुई है।हालांकि बीजेपी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए अपने 21 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है वहीं केंद्रीय समिति की बैठक के बाद मुहर लग चुके उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करना बाकी है,सूत्रों की मानें तो भाजपा की दूसरी सूची 3 अक्टूबर को शाम 7 बजे तक जारी हो जाएगी वहीं कांग्रेस की ओर से अपने पत्ते नहीं खोले गए हैं कहा यह जा रहा है कि कांग्रेस बीजेपी के उम्मीदवार घोषित होने के बाद ही अपनी सूची 9 अक्टूबर को जारी कर सकती है। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस से 11 मौजूदा विधायकों के टिकट कटने की संभावना जताई जा रही है वहीं भाजपा ने भी अपने 2 मौजूदा विधायकों के टिकट काटने का फैसला किया है। बहरहाल अधिकृत सूची जारी नहीं हुई है इस बार छत्तीसगढ़ के चुनावी मैदान में दोनो ही दलों की ओर से 38 महिलाओं को उतारने की संभावना जताई है। भाजपा ने 22 और 16 कांग्रेस ने तय की हैं।
दोनो ही दलों के संभावित उम्मीदवारों की सूची:-
रायगढ़ कांग्रेस प्रकाश नायक, भाजपा ओपी चौधरी
लैलूंगा कांग्रेस- चक्रधर सिदार, भाजपा रवि भगत
सारंगढ़ कांग्रेस उत्तरी जांगड़े, भाजपा कामदा जोल्हे
खरसिया कांग्रेस उमेश पटेल, भाजपा महेश साहू
धरमजयगढ़ कांग्रेस लालजीत राठिया, भाजपा हरीश चंद्र राठिया
रामपुर कांग्रेस श्यामलाल कंवर, भाजपा ननकी राम कंवर
कोरबा कांग्रेस जय सिंह अग्रवाल, भाजपा लखनलाल देवांगन
कटघोरा कांग्रेस पुरुषोत्तम कंवर, भाजपा प्रेम पटेल
पाली-तानाखार कांग्रेस मोहित केरकेट्टा, भाजपा जगत या राम दयाल उइके
मरवाही कांग्रेस डॉ. केके ध्रुव, भाजपा प्रणव मरपच्ची
कोटा कांग्रेस अटल श्रीवास्तव, भाजपा सुषमा सिंह
लोरमी कांग्रेस पवन अग्रवाल, भाजपा अरुण साव
मुंगेली कांग्रेस रूपलाल कोसरे, भाजपा पुन्नूलाल मोहले
तखतपुर कांग्रेस संतोष कौशिक, भाजपा धरमजीत सिंह
बिल्हा कांग्रेस प्रमोद नायक, भाजपा धरमलाल कौशिक
बिलासपुर कांग्रेस शैलेष पांडेय, भाजपा अमर अग्रवाल
बेलतरा कांग्रेस रामशरण यादव, भाजपा सुशांत शुक्ला
मस्तूरी कांग्रेस प्रेमचंद जायसी, भाजपा कृष्णमूर्ति बांधी
अकलतरा कांग्रेस राघवेंद्र सिंह, भाजपा सौरभ सिंह
जांजगीर कांग्रेस महंत रामसुंदर दास, भाजपा नारायण चंदेल
सक्ती कांग्रेस चरणदास महंत, भाजपा उमा राठौर
चंद्रपुर कांग्रेस रामकुमार यादव, भाजपा संयोगिता जूदेव
जैजैपुर कांग्रेस टेकचंद्र चंद्रा, भाजपा निर्मल सिन्हा
पामगढ़ कांग्रेस गोरेलाम बर्मन, भाजपा कमलादेवी पाटले
