झोले में बंद मिला भ्रूण..मचा हड़कंप..

सामना:- एक झोले में बंद भ्रूण मिलने से इलाके में सनसनी मच गई है।लोगों की नजर जब झोले पर पड़ी तो उनके होश उड़ गए।तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई।मामला सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत बहतराई रोड का है। जानकारी के मुताबिक उस रास्ते से आवाजाही करने वाले लोगों की नजर एक भरे झोले पर पड़ी लोगों ने जब उस झोले को खोलकर देखा तो झोले के अंदर नवजात शिशु की शव नजर आया।इसकी सूचना क्षेत्रवासियों ने तत्काल सरकंडा पुलिस को दी।सरकंडा पुलिस मौकाए वारदात पर पहुंचकर भ्रूण अपने कब्जे में लेकर मामले की पड़ताल कर रही है।
