September 22, 2026

देखते ही देखते केलो नदी में समा गई कार..महिला ने बचाई अपनी जान….कार चालक लापता…

IMG_20231003_211541.jpg
Share

सामना:-रायगढ़:- मंगलवार की शाम उस वक्त हड़कंप मच गया जब रायगढ़ शहर के केलो नदी में देखते ही देखते एक कार पानी में समा गई।यह हादसा मंगलवार की शाम तकरीबन 7 बजे घटित हुआ। डूबती कार में सवार महिला ने कूदकर किसी तरह खुद को बाहर निकाला लेकिन कार का अगला हिस्सा पानी में डूब चुका था लिहाज़ा कार चालक पानी से बाहर निकल ना सका।जब यह घटना घटित हुई आसपास मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया और लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।इधर सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार,चक्रधर नगर पुलिस और,एसडीओपी दीपक मिश्रा मौके पर पहुंचे। कार में कितने लोग सवार थे फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं की गई है।बताया जा रहा है कि मरीन ड्राईव में लगाये गए बेरिकेट्स को हटा कर कार चालक पानी में डूबे मरीन ड्राईव को पार कर रहा था लेकिन पानी का बहाव तेज़ होने के कारण वह बैलेंस नहीं कर सका और देखते ही देखते कार नदी में समा गई।