March 23, 2026

कांग्रेस के पोस्टर में भाजपा कार्यकर्ताओं का फोटो लगाना दुर्भाग्यपूर्ण :- भाजपा ….भाजपा पदाधिकारियो ने किया खंडन

IMG-20231005-WA0597.jpg
Share

सामना:-रायगढ़:-ग्राम कोड़ातराई में 4 अक्टूबर 2023 को आयोजित कांग्रेस पार्टी के भरोसे के सम्मेलन में पहल समिति के सदस्यों का फोटो बेनर पोस्टर में बिना सदस्यों के सहमति से प्रकाशित किया गया है जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता रामपुकार सिंह ठाकुर,सत्येन्द्र सिंह ठाकुर, मोहित सतपथी, खीर सागर पटेल, ओंकार पटेल आदि सदस्यों सहित अनेक लोग भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य हैं, कुछ कांग्रेस के सदस्यों द्वारा इस तरह दूर्भावना वश या भूलवश भारतीय जनता पार्टी के कार्याकर्ताओं का फोटो लगाना दूर्भाग्यपूर्ण हैं जिसमें पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष रामपुकार सिंह एवं पुसौर नगर पंचायत उपाध्यक्ष मोहित सतपथी ने कांग्रेस पार्टी के सदस्यों द्वारा पोस्टर में फोटो प्रकाशन का खण्डन करते हुए कहा कि कांग्रेस के जिन भी कार्यकर्ताओं यह कृत्य किया है उन्हें खेद प्रकट कर स्वस्थ राजनीति का परिचय देना चाहिए।